A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री

कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है।

chiranjeevi sarja- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/RAMESH BALA चिरंजीवी सर्जा

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में रविवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। चिरंजीवी को शनिवार को सांस फूलने और सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी तबीयत में सुधार ना होने की वजह से रविवार को उनका निधन हो गया।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिंरजीवी सर्जा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया- कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सर्जा का आज हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वह 39 साल के थे।। एक्टर ध्रुव सर्जा के भाई और अर्जुन सर्जा के भतीजे।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

चिरंजीवी अम्मा आई लव यू, चिरू और सिंन्गा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। चिरंजीवी जल्द ही राजा मार्थंडा फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा वह 3 और फिल्मों में नजर आने वाले थे।

कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण, कुछ परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया।

साउथ इंडस्ट्री के लोग चिरंजीवी के निधन की खबर सुनकर सदमें में हैं। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है। अनिल कुंबले ने लिखा-  चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख और सदमा पहुंचा। एक युवा प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

Latest Bollywood News