A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन का कोरोना टेस्ट निगेटिव

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन का कोरोना टेस्ट निगेटिव

दक्षिण अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक 'होम क्वारंटीन' में थी, जिसके बाद उनकी कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYAARJUN अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

दक्षिण अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक 'होम क्वारंटीन' में थी, जिसके बाद उनकी कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभिनेत्री ने यह खुशखबरी साझा करने के लिए मंगलवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सभी शुभचिंतकों को मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं अब ईश्वर की कृपा से कोरोनावायरस टेस्ट में नेगेटिव पाई गई हूं। मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। इसलिए कृपया सभी का ध्यान रखें, और स्वस्थ रहें। बहुत सारा प्यार।"

Image Source : ऐश्वर्या अर्जुन इंस्टाग्राम स्टोरीअभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना नेगेटिव

पिछले सोमवार को, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सूचित किया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और खुद को 'होम क्वारंटीन' कर ली हैं।

ऐश्वर्या प्रसिद्ध तमिल अभिनेता-फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा की बेटी हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News