A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक विजय रेड्डी का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक विजय रेड्डी का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Vijay Reddy passes away in Karnataka- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @PUNEETHRAJKUMAR कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक विजय रेड्डी का हुआ निधन (लेफ्ट)

कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। विजय रेड्डी का कर्नाटक में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया, "कन्नड़ फिल्मों के डायरेक्टर विजय रेड्डी का कर्नाटक में निधन हो गया।"

विजय रेड्डी 84 साल के थे। किसान परिवार में जन्म लेने वाले विजय काम की खोज में मद्रास गए थे और सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बने। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Latest Bollywood News