1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ होली मनाते नजर आएं।

<p>कपिल शर्मा की होली</p>- India TV Hindi
कपिल शर्मा की होली

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ होली मनाई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ होली मनाते नजर आएं। आपको बता दें कि शादी के बाद कपिल ने एक बार फिर से टीवी पर अपना नया द कपिल शर्मा शो से वापसी की है। और जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं क वह इस फोटो में अपने शो के क्रू मेंमूबर और पत्नी के साथ होली मनाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल कपिल शर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। अमृतसर में हुई ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल ने 3 रिसेप्शन पार्टियां दी। शादी के बाद कपिल-गिन्नी ने पहली होली धूमधाम से सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर कपल की होली पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। 

कपिल-गिन्नी की होली पार्टी में तमाम टीवी सेलेब्स मौजूद थे। उनके कॉमेडी शो से जुड़े स्टार्स भी इस पार्टी का हिस्सा थे। होली के रंग में रंगे स्टार्स की ये तस्वीरें वायरल हैं।

कपिल-गिन्नी शादी के बाद मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। पिछले दिनों गिन्नी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं।  तब कपिल शर्मा ने पत्नी के लिए रोमांटिक गाना गाया था।

सुमोना चक्रवर्ती होली के पूरे रंग में रंगी नजर आईं। वे पूरी तरह से होली के रंगों में रंगी हुई हैं। 

फोटो में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और आदित्य नारायण। तीनों को ही देखकर लगता है कि उन्होंने होली फेस्टिवल को कितना एंजॉय किया है। 

Latest Bollywood News