1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने बोली इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी, शिल्पा शेट्टी रह गईं हैरान

कपिल शर्मा ने बोली इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी, शिल्पा शेट्टी रह गईं हैरान

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

kapil shilpa- India TV Hindi
kapil shilpa

नई दिल्ली: कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थें। कपिल ने वहां शो के प्रतियोगियों के साथ काफी मौज मस्ती की थी। अब कपिल अपनी फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए शिल्पा शेट्टी के टीवी शो 'सुपर डांसर' में नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड का प्रोमो आज यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

प्रोमो को 'कपिल की इंग्लिश क्लास' के नाम से अपलोड किया गया है। प्रोमो में प्रोमो में कपिल ने जिस तरह से इंग्लिश बोल रहे हैं, उसे देख कर लोग हैरान रह गए। कपिल को इतनी फास्ट अंग्रेजी बोलते तो आपने भी नहीं सुना होगा। आखिर शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गई। देखिए जरा प्रोमो-

कपिल शर्मा की यह दूसरी बॉक्सऑफिस फिल्म है। इससे पहले कपिल ने साल 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2 साल बाद कपिल फिरंगी के साथ लौट रहे हैं। यह फिल्म कपिल के लिए बेहद खास हैं क्योंकि वह खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म इसी महीने की 24 तारीख को रिलीज होगी। कपिल इस फिल्म में इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।    

Latest Bollywood News