A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: टीवी पर वापसी से पहले ही विवादों में फंसे कपिल शर्मा, ये काम करना पड़ गया महंगा

Video: टीवी पर वापसी से पहले ही विवादों में फंसे कपिल शर्मा, ये काम करना पड़ गया महंगा

कपिल शर्मा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपने शो के साथ वापसी करने को तैयार हैं। उनके इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही दर्शकों में खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले काफी वक्त से कपिल और विवाद दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

Kapil Sharma- India TV Hindi
Kapil Sharma

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपने शो के साथ वापसी करने को तैयार हैं। उनके इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही दर्शकों में खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले काफी वक्त से कपिल और विवाद दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। उनकी जिंदगी में से एक मुसीबत खत्म होती है और दूसरे की एंट्री हो जाती है। अब शो की शुरुआत से पहले ही कपिल एक बार फिर से विवादों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल हाल ही में कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो अब बहुत महंगा पड़ रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में कपिल शर्मा अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक भी चलाई। अब उन्होंने मोटरसाइकिल चलाते हुए अपनी यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। इसके बाद ही उनकी लाइफ में एक नई मुसीबत ने दस्तक दी है। दरअसल उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। अमृतसर की ही एक स्टूडेंट फेडरेशन ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए यह मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि बाइक चलाते हुए कपिल शर्मा ने हैलमेट नहीं पहना हुआ था, और वह ओवर स्पीड में थे। इस शिकायत में यह भी कहा गया है कि, कपिल शर्मा एक जाने माने सेलिब्रिटी हैं, कई लोग उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं। ऐसे इस तरह की हरकतें उन्हें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। बता दें कि कपिल का यह वीडियो रात के समय बाइक चलाते हुए लिया गया है।

Latest Bollywood News