1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने की ‘तख्त’ की घोषणा, विक्की कौशल संग दिखेंगी जाह्नवी

करण जौहर ने की ‘तख्त’ की घोषणा, विक्की कौशल संग दिखेंगी जाह्नवी

करण जौहर ने अगली फिल्म 'तख्त' को लेकर घोषणा कर दी है। फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी खुलासा किया है। फिल्म में  रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Takht- India TV Hindi
Takht

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अगली फिल्म 'तख्त' को लेकर घोषणा कर दी है। फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी खुलासा किया है। फिल्म में इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। करण ने खुद अपनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर घोषणा की है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें मुगलों की कहानी को बयां किया जाएगा जो भारत के इतिहास से संबंधित होगी।

खबरों के मुताबिक फिल्म में औरंगजेब के दौर की कहानी को पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर को औरंगजेब की भूमिका में देखा जाने वाला है, जो कि फिल्म का एक नेगेटिव किरदार होगा। इसके साथ ही ऐसी भी खबरें है कि फिल्म में जाह्नवी को विक्की कौशल के साथ देखा जाएगा। अपनी पहली ही फिल्म 'धड़क' से लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं जाह्नवी इस फिल्म में विक्की की पत्नी की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

खबरों के मुताबिक फिल्म में फिल्म में करीना और आलिया को रणवीर के अपोजिट देखा जा सकता है। जबकि अनिल कपूर शाहजहां के भूमिका में होंगे। करण जौहर के बैनर  तले बनने जा रही इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म को बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग गुजरात और राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट की जाएगी।

Latest Bollywood News