करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के अलावा अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। इस इंडस्ट्री में लगभग सबके साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। वो सारी पार्टियों की जान होते हैं। पार्टी एनिमल के अलावा वो पाउट किंग भी कहे जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें मिल जाएंगी, जिसमें वो पाउट करते नज़र आते हैं। उनकी दोस्ती की बात करें तो उनके सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान हैं। करण ने न सिर्फ अपनी पहली फिल्म में शाहरुख को लिया था बल्कि एक्टर के तौर पर पहली फिल्म भी उन्होंने शाहरुख के साथ ही की थी।
शाहरुख ने करण के पापा यश जौहर के प्रोडक्शन की कई फिल्में की हैं। करण बहुत पहले से शाहरुख को अपना मानते आए हैं। करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई मेरे पापा को इज्जत नहीं देता था, तब भी शाहरुख उन्हें बहुत इज्जत देते थे और ये बात मैं कभी भूल नहीं सकता।
Karan Johar birthday special
Karan Johar birthday special
करण डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। हालांकि बतौर एक्टर उनका अनुभव खराब ही रहा है। साल 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उन्होंने शाहरुख के दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल छोटा ही था। 2015 में करण ने 'बॉम्बे वेलवेट' में एक्टिंग की थी और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके बाद करण ने कहा था कि उन्हें समझ आ गया है कि एक्टिंग उनके बस की नहीं है।