A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 21 साल बाद फिर साथ आएंगे माधुरी और संजय दत्त, जानिए कब रिलीज होगी ‘कलंक’

21 साल बाद फिर साथ आएंगे माधुरी और संजय दत्त, जानिए कब रिलीज होगी ‘कलंक’

करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कलंक’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म में कई बड़े सितारों को अभिनय करते हुए देखा जाने वाला है। इसमें माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे।

Sanjay Madhuri- India TV Hindi
Sanjay Madhuri

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कलंक’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म में कई बड़े सितारों को अभिनय करते हुए देखा जाने वाला है। इसमें माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करने वाले हैं, जो 19 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। करण ने ट्वीट कर कहा, "एपिक ड्रामा 'कलंक' की घोषणा कर गर्वित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। अभिषेक वर्मन फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर होंगे।"

फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्वा मेहता करेंगे। सोनाक्षी और वरुण फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालिया रिलीज 'अक्टूबर' में अपने किरदार के लिए सकरात्मक प्रतिक्रिया पाने वाले वरुण ने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की टीम में शामिल होकर उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अगले साल..हम आ रहे हैं, गुड फ्राइडे 2019।"

सोनाक्षी ने ट्वीट कर कहा, "मेरी अगली फिल्म 'कलंक' की घोषणा को लेकर गर्वित हूं। एक महान फिल्म एक महान टीम और बेहतरीन क्षमता वाले निर्देशक अभिषेक वर्मन के साथ। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक 'कलंक' की योजना करण और उनके पिता यश जौहर ने 15 साल पहले बनाई थी।

Latest Bollywood News