A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए करण जौहर ने गोविंदा से मांगी माफी

...तो इसलिए करण जौहर ने गोविंदा से मांगी माफी

करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर काफी चर्रचा में बने हुए हैं। इस बार उनके शो का पांचवां सीजन दिखाया जा रहा है। इसमें अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की है। शो में पहुंचें सितारें अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब खुलकर...

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर काफी चर्रचा में बने हुए हैं। इस बार उनके शो का पांचवां सीजन दिखाया जा रहा है। इसमें अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की है। शो में पहुंचें सितारें अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब खुलकर बातें भी करते हैं। लेकिन अब तक करण के इस शो में अभिनेता गोविंदा को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस लेकर गोविंदा की तरफ से नाखुशी जताए जाने पर, फिल्मकार करण जौहर ने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि शो मे गोविंदा का आना सम्मान की बात होगी।

इसे भी पढ़े:-

परोक्ष रूप से गोविंदा ‘कॉफी विद करण’ में कभी बुलाए नहीं जाने को लेकर नाराज हैं। इस पर करण ने कहा, “बीच में शो में उनको लाने को लेकर बात हुई थी लेकिन चीजें हो नहीं पाई। हमने इसके बारे में सोचा था। शो में गोविंदा का आना सम्मान और सौभाग्य की बात होगी।“

उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए अफसोस जताता हूं कि वह शो में नहीं आ सके हैं और उन्हें इसका बुरा लगा। उनको चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। वह शानदार कलाकार हैं और अनूठे अभिनेता हैं। उनको बुलाना बहुत अच्छा लगेगा। मैं इस पर ध्यान दूंगा और उन्हें बुलाऊंगा और मुझे उम्मीद है कि वह मेरा आमंत्रण स्वीकार करेंगे।“

करण के इस शो की शुरुआत शाहरुख खान और आलिया भट्ट से हुई थी। इसके बाद इसमें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर, सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान और आमिर खान नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News