A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मूवी माफिया' का मुख्य आरोपी करण जौहर : कंगना रनौत

'मूवी माफिया' का मुख्य आरोपी करण जौहर : कंगना रनौत

कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का खुलेआम आरोप लगाया है।

kangana ranaut and karan johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT/KARANJOHAR कंगना रनौत और करण जौहर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का खुलेआम आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया।

 कंगना रनौत ने ट्वीट किया-"करण जौहर मूवी माफिया के मुख्य दोषी हैं, यहां तक कि कई लोगों की जिंदगी तबाह करने के बाद वह आजादी से घूम रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या यहां हमलोगों के लिए कोई उम्मीद है? सब सुलझा लेने के बाद वह और उनकी लकड़बग्घा की गैंग मेरे तरफ आएगी।"

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला छेड़ा है, जहां उन्होंने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में सिर्फ स्टार किड्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Latest Bollywood News