1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण ने ‘केसरी’ में परिणीति के नाम की ऐसे की घोषणा, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

करण ने ‘केसरी’ में परिणीति के नाम की ऐसे की घोषणा, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

करण जौहर की आगामी फिल्म 'केसरी' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार का दमदार लुक शेयर किया था। अब करण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

karan johar- India TV Hindi
karan johar

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आगामी फिल्म 'केसरी' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार का दमदार लुक शेयर किया था। अब करण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। लेकिन करण ने फिल्म में परिणीति के नाम की घोषणा कुछ ऐसे किया कि, जिसके वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं। दरअसल उन्होंने फैंस को बताया कि फिल्म में परिणीति लीड अदाकारा के तौर पर दिखेंगी। लेकिन इसके साथ उन्होंने परिणीति को टैग करते हुए अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर कर दी।

इसके बाद से ही करण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है। हालांकि उन्होंने बाद में अपनी इस गलती के लिए तुरंत ही माफी भी मांग ली। करण ने एक अन्य ट्वीट करते हुए करते लिखा, "मैं अपनी गलती के लिए माफी चाहता हूं, फिर से घोषणा करता हूं कि 'केसरी' में परिणीति चोपड़ा मुख्य अदाकारा होंगी।"

लेकिन इससे पहले ही उनके ट्वीट का काफी मजाक बनाया जा चुका था। यूजर्स ने इस पर कमेंट किया, दाढ़ी में परिणीति चोपड़ा काफी अच्छी दिख रही हैं। इसके बाद परिणीति ने भी करण के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "मै इस फिल्म का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।"

Latest Bollywood News