मैडम तुसाद (सिंगापुर) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कार्यक्रम का अपडेट देने के साथ ही करण जौहर की एक तस्वीर साझा की गई जिसमें वह अपने हैंड इम्प्रिंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।
करण जौहर
नई दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर भी अब वैक्स के पुतले में ढलेंगे। सिंगापुर के 'मैडम तुसाद' म्यूजियम में करण जौहर का वैक्स स्टेच्यू लगने वाला है। करण जौहर खुद अपनी मोम की प्रतिमा (वैक्स फिगर) को रिवीलकरेंगे। साथ ही वह 'अल्टीमेट फिल्म स्टार' एक्सपीरियंस जोन को भी लॉन्च करेंगे। सेंटोसा से अनावरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिग होगी। करण भारतीय सिनेमा को समर्पित 2,500 वर्ग मीटर वाले 'अल्टीमेट फिल्म स्टार' जोन को लॉन्च करेंगे।
मैडम तुसाद (सिंगापुर) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कार्यक्रम का अपडेट देने के साथ ही करण की एक तस्वीर साझा की गई जिसमें वह अपने हैंड इम्प्रिंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।