A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए साल पर करण जौहर ने 'धड़क' स्टार जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को लिखी चिट्ठी

नए साल पर करण जौहर ने 'धड़क' स्टार जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को लिखी चिट्ठी

नए साल के मौके पर करन जौहर ने जाह्नवी और ईशान के नाम एक चिट्ठी लिखी है।

धड़क- India TV Hindi
Image Source : PTI धड़क

मुंबई: साल 2018 स्टार किड्स का होने वाला है। इस साल कई सितारों के बच्चे फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा है वो है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर। दोनों ही करन जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। नए साल के मौके पर करन जौहर ने जाह्नवी और ईशान के नाम एक चिट्ठी लिखी है।

Image Source : ptiधड़क

करन ने एक रेडियो चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में इस पत्र को पढ़ा। करन ने लिखा था, "यह नया साल है और इसका मतलब है कि नई शुरुआत और नए रिश्तों और लक्ष्यों का समय। प्रिय जाह्न्वी और इशान! आप फिल्म जगत में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आप इस साल में अपनी फिल्म के प्रचार से लेकर कई नई चीजों को देखोगे। इसमें आप लोकप्रियता से लेकर असफलता की सीख भी हासिल करोगे।"

निर्देशक ने लिखा, "इन सबके जरिए, मैं आपको यह याद दिलाना चाहता हूं कि आप अपने आप को अधिक गंभीर बनाकर न रखें और हर नए अनुभव को हासिल करें, क्योंकि करियर के ये शुरुआती दिन लौटकर कभी नहीं आते। जाह्न्वी और इशान आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप अब भी छात्र हैं।"

Image Source : ptiधड़क

उन्होंने लिखा, "आपको अपनी सोच के साथ खड़े रहना है। मुझे यह बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती है कि आप अब भी मासूम हैं और इस मासूमियत को बनाए रखें।" इशान और जाह्न्वी अभिनीत फिल्म 'धड़क' इस साल जुलाई में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News