1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में पूरे हुए 20 साल, शेयर किए स्पेशल पोस्ट

करीना कपूर और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में पूरे हुए 20 साल, शेयर किए स्पेशल पोस्ट

करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रिफ्यूजी' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने इसी फिल्म बॉलीवुड में कदम रखा था।

kareena kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN करीना कपूर

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान दोनों को बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 20 साल हो गए हैं। बॉलीवुड में 20 साल पूरे होने पर अभिषेक और करीना से सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक बच्चन बीते कुछ दिनों ने सोशल मीडिया पर अपनी हर साल रिलीज हुई फिल्म से जुड़े किस्से शेयर करते थे।

करीना कपूर ने अपना पहला शॉट शेयर करते हुए लिखा-मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे थे। मैं 4 बजे उठी शीशे में देखा और खुद से कहा कि यह तुम्हारी जिंदगी का बेस्ट फैसला है जो तुमने लिया है। 20 साल कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और डेडिकेशन के। मैं अपने फैन्स को प्यार, सपोर्ट के लिए शुक्रिया करती हूं। जेपी दत्ता शुक्रिया इस फिल्म के लिए, अभिषेक बच्चन बहुत प्यार को-स्टार होने के लिए शुक्रिया। और उन सभी को जो इस फिल्म में शामिल हुए। 

अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में 20 साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक ने लिखा- आज 20 साल पहले जेपी दत्ता की रिफ्यूजी रिलीज हुई थी। फिल्मों की दुनिया में मेरा और करीना का इंट्रोडक्शन दिया था। आपकी पहली फिल्म हमेशा प्यारी और स्पेशल होती है। रिफ्यूजी अलग नहीं थी। एक शानदार अनुभव। एक न्यूकमर इससे ज्यादा क्या मांग सकता है। जेपी साहब बेस्ट टीचर थे। पूरे कास्ट और क्रू का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। 

अभिषेक ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें 20 नंबर पर उनके अभी तक के किरदारों को दिखाया गया है।

Latest Bollywood News