A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बचपन की क्यूट सी फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या?

करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बचपन की क्यूट सी फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या?

करिश्मा कपूर और करीना कपूर बचपन में बेहद प्यारी लगती थीं। दोनों की एक प्यारी सी बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

kareena kapoor and karisma kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर और करिश्मा कपूर

करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड सिस्टर्स की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है और अटेंशन अपनी तरफ खींच लेती हैं। करिश्मा कपूर ने बेशक बड़े पर्दे पर लंबे समय से कदम रखा हो मगर उनकी फैन फॉलोइंग आज भी पहली जैसी ही है। इन बॉलीवुड सिस्टर्स की बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिसमें दोनों बहुत ही क्यूट नजर आती हैं। हाल ही में एक और फोटो वायरल हुई है जिसमें छोटी करीना के एक्सप्रेशन देखने वाले हैं।

करीना के फैन पेज ने बहन करिश्मा के साथ बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में करिश्मा  करीना को पकड़कर बैठी हैं। वहीं करीना ने दो चोटी क्लिप और प्यारी सी मुस्कान चेहरे पर है। यह फोटो दोनों बहनों के फैन पेज शेयर कर रहे हैं।

करीना कपूर ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी बेटे तैमूर और पति सैफ की फोटो तो कभी पुरानी तस्वीरें।

ऋषि कपूर के निधन के बाद सोमवार की रात को करीना कपूर रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर से मिलने के लिए उनके घर गईं थी। करीना और सैफ ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News