A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में करीना कपूर खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की विदेश में बिताए पलों की फोटोज

लॉकडाउन में करीना कपूर खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की विदेश में बिताए पलों की फोटोज

करीना कपूर खान लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

kareena kapoor khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KAREENAKAPOORKHAN करीना कपूर खान ने शेयर की पुरानी फोटोज

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन बीते दिनों को याद किया है, जब वो विदेश जाकर अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती थीं।

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है। इसमें वो विदेश में हैं और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रविवार, बीते दिन और शौकीन यादों को याद करने के लिए हैं।'

इससे पहले करीना ने अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। उनका कहना है कि इस लॉकडाउन के समय को उन्होंने इस पेंटिंग में कैद कर लिया है। तस्वीर में सैफ अली खान एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं।

इसके अलावा वो अपनी स्किन की भी देखभाल कर रही हैं। उन्होंने घर पर बने मास्क को चेहरे पर लगाकर वीडियो शेयर किया था।

अभिनय की बात करें तो करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं, सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में देखा गया था।

Latest Bollywood News