1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने की गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ मस्ती

करीना कपूर ने की गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ मस्ती

करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा से मिलीं। अमृता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Kareena kapoor, malaika arora and amrita arora- India TV Hindi
करीना कपूर अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा से मिलीं।

मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर करीना कपूर की गर्ल गैंग का हिस्सा हैं। चारों सेलिब्रिटीज आए दिन मिलती रहती हैं और पार्टी करती हैं। चारों की पार्टी करते हुए फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बुधवार रात को करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मिली थीं।

अमृता अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अमृता ने लिखा- 'करिश्मा तु्म्हे मिस किया।' फोटो में करीना, मलाइका, अमृता के साथ उनकी एक दोस्त मल्लिका भट्ट भी है।

शेयर होने के कुछ समय बाद ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मलाइका अरोड़ा ने भी ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के बर्थ डे पार्टी में इस गर्ल गैंग से खूब मस्ती की थी।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा में गई थीं। जहां उन्होंने बताया- अपनी गर्ल गैंग के साथ उन्हें धूमना बहुत पसंद है। इससे उनका स्ट्रेस कम होता  है। इसके साथ ही डांस के लिए मलाइका ने करीना को पूरे नंबर दिए और बहन अमृता को मेकअप के लिए जीरो नंबर दिए। 

Latest Bollywood News