A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: करीना कपूर ने शेयर की बीच की तस्वीर, शेफाली जरीवाला कर रही हैं अगली ट्रिप प्लान

लॉकडाउन: करीना कपूर ने शेयर की बीच की तस्वीर, शेफाली जरीवाला कर रही हैं अगली ट्रिप प्लान

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी एक्टिविटीज की जानकारी देती रहती हैं।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: THEREALKAREENA करीना कपूर खान बीते दिनों को याद कर रही हैं

बॉलीवुड की दीवा करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो उन दिनों को बहुत याद कर रही हैं, जब वो समुद्र के किनारे खुले आसमान के नीचे हॉलिडे एन्जॉय करती थीं।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा, 'मैं बीच के बारे में सपने नहीं देख रही हैं.. क्या आप? मुझे वापस वहां ले जाओ...।' इस फोटो में करीना ने लाल रंग की बिकिनी पहनी है, जिसमें वो बोल्ड लग रही हैं। वहीं, सैफ और तैमूर नारियल पानी में बिजी हैं।

एक्ट्रेस ने इससे पहले भी सेल्फ आइसोलेशन के दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। 

वहीं काटां लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को पूल पार्टी याद आ रही है। उन्होंने पूल में मस्ती करते हुए पति पराग के साथ फोटो शेयर की है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी ट्रिप पर जाना मिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी पुरानी टिकट को देखकर रोते हुए वीडियो शेयर की थी।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस घातक महामारी से पूरी दुनिया में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि लाखों लोग संक्रमित हैं। 

Latest Bollywood News