1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने शेयर की मां बबीता की पुरानी तस्वीर, बताया अपने गुड लुक्स का राज

करीना कपूर ने शेयर की मां बबीता की पुरानी तस्वीर, बताया अपने गुड लुक्स का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी मां बबीता की एक बेहद खूबसूरत पुरानी तस्वीर शेयर की है।

kareena kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/THEREALKARISMAKAPOOR/KAREENA करीना कपूर ने शेयर की मां की पुरानी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने मां बबीता की पुरानी तस्वीर शेयर की है  साथ ही अपने गुड लुक्स का राज बताया है। करीना ने मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- लुक्स मार भी सकते हैं। मुझे यह मेरी मां से मिले हैं। करीना के इस पोस्ट पर उनकी बहन करिश्मा ने भी कमेंट किया।

करीना कपूर के फैन्स भी उनकी इस बात से अग्री करते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- जैसी मां वैसी बेटी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पूरे परिवार के गुड लुक्स हैं और तैमूर को यह आपसे मिले हैं।

करीना कपूर ने अपने रेडियो में कहा था कि तैमूर के जन्म के बाद वह मां बबीता की खूब सराहना करती हैं। उन्होंने कहा था- मेरी मां हमेशा कहती थीं, जब तुम मां बनोगी तो तुम्हे भी वैसा ही महसूस होगा जैसा मुझे होता था जब तुम 10 बजे का कहकर 12 बजे घर आती थीं और मुझे पता नहीं होता था कि वह 2 घंटे तक कहा हो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आईं थी। लॉकडाउन से पहले वह आमिर खान के साथ आने वाली फिल्म 'लाल चड्ढा' की शूटिंग कर रही थीं।

Latest Bollywood News