A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों श्रीदेवी की मौत के इतने दिन बाद जाह्नवी और खुशी से मिलीं करीना कपूर

आखिर क्यों श्रीदेवी की मौत के इतने दिन बाद जाह्नवी और खुशी से मिलीं करीना कपूर

श्रीदेवी के हाल ही में हुए निधन से जहां एक ओर पूरे देश में मायूसी का माहौल है, वहीं उनका परिवार इस सदमे से बिल्कुल टूट चुका है। हालांकि इस दुख की घड़ी में सभी दोस्त और रिश्तेदार उनका काफी साथ दे रहे हैं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के दौरान उनके फैंस...

Kareena Sridevi- India TV Hindi
Kareena Sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के हाल ही में हुए निधन से जहां एक ओर पूरे देश में मायूसी का माहौल है, वहीं उनका परिवार इस सदमे से बिल्कुल टूट चुका है। हालांकि इस दुख की घड़ी में सभी दोस्त और रिश्तेदार उनका काफी साथ दे रहे हैं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के दौरान उनके फैंस सहित लगभग पूरे बॉलीवुड का हुजूम उमड़ पड़ा था। हर कोई एक आखिरी बार उन्हें देखना चाहता था। लेकिन इस समय पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान कहीं नहीं दिखीं। दरअसल बता दें कि उस वक्त वह शहर से बाहर थीं और इसी कारण शोक सभा में नहीं पहुंच पाईं। लेकिन जैसे ही वह मुंबई लौटीं वह श्रीदेवी के घर उनके परिवार से मिलने पहुंच गईं।

बता दें कि करीना कपूर पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ राजस्थान में थीं। गौरतलब है कि वह हमेशा से ही श्रीदेवी को अपनी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बताती हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीदेवी भी अक्सर करीना की तारीफें करती थीं। बॉलीवुड की 'चांदनी' कही जाने वालीं श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से की थी। अपने लंबे सफर में 'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'मॉम' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया। वह एक पारिवारिक समारोह में शरीक होने के लिए वहां पहुंची थीं। लेकिन बाथटब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Latest Bollywood News