A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने मालदीव वेकेशन की नई फोटो की शेयर कर लिखा- मेरा बेटा कहां है?

करीना कपूर ने मालदीव वेकेशन की नई फोटो की शेयर कर लिखा- मेरा बेटा कहां है?

करीना कपूर इन दिनों मालदीव में हैं। वो पति सैफ अली खान व दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

kareena kapoor maldives vacation new pic wrote where is my baby jeh instagram post - India TV Hindi
Image Source : INSTA: KAREENA KAPOOR KHAN करीना ने शेयर की अपनी नई फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस वक्त मालदीव में हैं। वो पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लगातार अपने वेकेशन से जुड़ी फोटोज शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने ब्रेकफास्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, लेकिन उनके फोटो कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है। 

दरअसल, करीना ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मेरा बेटा कहां है?' अभिनेत्री के पास ही बच्चों की एक कुर्सी भी रखी हुई है, लेकिन वहां पर उनके छोटे बेटे जेह नहीं हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की है। साथ ही वेकेशन एन्जॉय करते हुए अपनी कई फोटोज साझा की हैं।

Image Source : insta करीना कपूर खान मालदीव वेकेशन 

करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image Source : instaकरीना कपूर खान मालदीव वेकेशन 

करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाया था। उन्होंने फोटो शेयर की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की मूवी 'तख्त' में भी नज़र आएंगी। 

 

 

Latest Bollywood News