1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे तैमूर और अपने फिल्मी करियर को लेकर बोलीं करीना कपूर

बेटे तैमूर और अपने फिल्मी करियर को लेकर बोलीं करीना कपूर

करीना कपूर खान पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब बेटे तैमूर अली खान के जन्म के महज 4 महीने बाद ही करीना अप्रैल में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी। करीना का कहना है कि...

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। करीना की प्रेगनेंसी के दौरान कहा जा रहा था कि अपनी प्रेगनेंसी के कारण उन्हे इंडस्ट्री से कुछ वक्त का ब्रेक ले लेना चाहिए, जैसा कि आमतौर पर बाकी सभी अभिनेत्रियों को देखा जाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अपनी प्रेगनेंसी के दौरान वह ज्यादा लाइमलाइट में रही हैं। अब बेटे तैमूर अली खान के जन्म के महज 4 महीने बाद ही करीना अप्रैल में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी।

इसे भी पढ़े:-

करीना का कहना है कि वह खुद को काम और परिवार के बीच आसानी से संतुलन बना सकने वाली महिला के रूप में देखती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालने (मल्टी-टास्किंग) में माहिर होती हैं। करीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। यह पूछे जाने पर कि वह काम और मातृत्व के बीच कैसे संतुलन बनाती हैं, करीना ने कहा, "मैंने हमेशा अपने काम और शादी के बीच संतुलन बनाए रखा है। लोगों को लगा कि मैं ऐसा नहीं कर सकूंगी, लेकिन मैंने कर दिखाया। मैं इसे जारी रखूंगी। मुझे लगता है कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालना बखूबी जानती हैं।"

करीना के मुताबिक, "आजकल आप कामकाजी महिलाओं को बाहर जाकर काम करते देखते हैं, अगर आपका परिवार है, बच्चा है.. तो इसका मतलब यह नहीं कि आप घर की जिम्मेदारियों से बंधी हैं। परिवार और काम के बीच संतुलन बिठाने का समय होता है।" उन्होंने कहा कि वह और सैफ, दोनों बतौर माता-पिता जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। गर्भावस्था के दौरान शोस्टॉपर बनकर करीना ने रैंप वॉक किया था और बेटे को जन्म देने के बाद हाल ही में वह एक बार फिर लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं।

करीना ने बताया कि अप्रैल में वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी और बॉडी को फिर से सही शेप में लाने के लिए उन्होंने व्यायाम भी शुरू कर दिया है।

Latest Bollywood News