1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर तैमूर और जेह के साथ मालदीव के वेकेशन की तस्वीर को किया शेयर

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर तैमूर और जेह के साथ मालदीव के वेकेशन की तस्वीर को किया शेयर

बेबो ने अपने पति के 51वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश करते हुए चंद तस्वीरों को शेयर किया।

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर तैमूर और जेह के साथ मालदीव के वेकेशन की तस्वीर को किया शेयर

करीना कपूर और सैफ अली खान मालदीव में हैं। जहां बेबो ने अपने पति का 51वां जन्मदिन मनाया और इस वेकेशन की एक परफेक्ट फोटो को शेयर किया। इस खास मौके पर अपने पति को विश करते हुए करीना को सैफ के साथ पोज देते हुए देखा गया और उनके दूसरे बेटे जेह के साथ तैमूर को भी फ्रेम में दिखाई दिए।

एक दूसरी तस्वीर में सैफ और करीना को पूल में एंजॉय करते समुद्र के अंतहीन सीन्स का आनंद लेते हुए देखे गए। करीना ने सैफ को विश करते हुए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था, उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माई लाइफ... हमेशा आपके साथ। बस यही मैं चाहती हूं।"

14 अगस्त को सैफ और करीना इस बेहद खास फैमिली वेकेशन के लिए रवाना हुए। अपनी जर्नी के बारे में बाते करते हुए, एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था, “सैफ इस साल अपने जन्मदिन पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। वह काम की थकान को दूर करने के लिए इस वेकेशन को प्लान किया। लंबे समय के बाद यह उनका पहला ब्रेक होने जा रहा है क्योंकि वह थकाऊ शूटिंग शेड्यूल और अन्य कार्य प्रतिबद्धताओं के बीच फैमिली के साथ टाइम स्पेड नहीं कर पा रे थे। वह एक आइलैंड पर एक शांतिपूर्ण रिसॉर्ट में परिवार के लिए बहुत जरूरी समय बिताएंगे। ”

सैफ अली खान अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी 'भूत पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, सैफ के पास प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' भी है। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News