A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरमान जैन की शादी में शरीक होने से पहले करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ कराया फोटोशूट

अरमान जैन की शादी में शरीक होने से पहले करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ कराया फोटोशूट

अरमान दिवंगत राजकपूर के नाती और रीमा जैन के बेटे हैं। इस साल जुलाई में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा को प्रपोज किया था।

kareena kapoor taimur ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और तैमूर अली खान

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के चचेरे भाई अरमान जैन आज अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास मौके पर करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर अली खान का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

करीना ने शादी में शरीक होने के लिए पीले रंग की साड़ी पहनी है। इस ट्रेडिशनल लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन नन्हें तैमूर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

तैमूर ने नीले और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

अरमान दिवंगत राजकपूर के नाती और रीमा जैन के बेटे हैं। इस साल जुलाई में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा को प्रपोज किया था।

Latest Bollywood News