1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना-सैफ सपरिवार धर्मशाला की वादियों में मना रहे हैं छुट्टियां

करीना-सैफ सपरिवार धर्मशाला की वादियों में मना रहे हैं छुट्टियां

शेयर तस्वीर में करीना सैफ के साथ चलती दिखाई दे रही हैं, जबकि तैमूर पापा के कंधे पर लदे हुए नजर आ रहे हैं।

करीना-सैफ सपरिवार धर्मशाला की वादियों में मना रहे हैं छुट्टियां- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- KAREENA KAPOOR KHAN करीना-सैफ सपरिवार धर्मशाला की वादियों में मना रहे हैं छुट्टियां

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने अभिनेता पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग धर्मशाला में पहाड़ों की वादियों का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसे अभिनेता अर्जुन कपूर ने क्लिक की है। शेयर तस्वीर में करीना सैफ के साथ चलती दिखाई दे रही हैं, जबकि तैमूर पापा के कंधे पर लदे हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हमेशा आगे देखते हुए।"

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

तस्वीर पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ज्वाइनिंग योर इंटूरेज। रोहन की नौकरी खतरे में।"

सैफ अली खान इन दिनों धर्मशाला में फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं, जहां दिवाली से ठीक पहले अभिनेत्री का आगमन हुआ। करीना कपूर इस समय प्रेग्नेंट भी हैं।

Latest Bollywood News