मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान एक पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड के 4 खानों को ट्रिब्यूट देंगी। जी हां, करीना जी सिने अवॉर्ड्स में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अपने पति सैफ अली खान को सम्मान देंगी, वो भी अपने धुआंधार डांस से। पिछले साल दिंसबर में ही करीना बेटे तैमूर अली खान की मां बनी हैं। बेटे के जन्म के बाद करीना की यह पहली लाइव प्रस्तुति होगी।
करीना, शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ के साथ अपनी फिल्मों के गीतों पर थिरकती नजर आएंगी। सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, करीना अपने करीबी दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पोशाक में नजर आएंगी। इससे पहले करीना एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली थीं, लेकिन चोट लगने की वजह से वह प्रस्तुति नहीं दे पाईं। वहीं कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने जमकर ठुमके लगाए और फिल्मकार करण जौहर को सम्मान दिया था।
ये कार्यक्रम जीटीवी पर 14 मार्च को आएगा।
Latest Bollywood News