A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने असली चीते के साथ की थी जब शूटिंग, बताया कैसा हुआ था हाल

करिश्मा कपूर ने असली चीते के साथ की थी जब शूटिंग, बताया कैसा हुआ था हाल

करिश्मा कपूर ने उन दिनों को याद किया है जब उन्होंने असली चीते के साथ शूटिंग की थी। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।

karisma kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/THEREALKARISMAKAPOOR करिश्मा कपूर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक वाकया साझा किया कि कैसे उन्होंने चीते के साथ शूटिंग की थी। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में करिस्मा चीते के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

उन्होंने लिखा, "यह कंप्यूटर से बनाया हुआ नहीं है, न ही यह वीएफएक्स है और यह वास्तव में मैं ही हूं एक खूबसूरत चीते के साथ। और हां यह अनुभव एक ही वक्त में मंत्रमुग्ध करने वाला और डरावना दोनों था।"

इतना ही नहीं करिश्मा ने अपने प्रशंसकों से फिल्म का अनुमान लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "फिल्म का अनुमान लगाए हैशटैगफ्लैशबैकफ्राइडे, संकेत- फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।"

नेटिजेंस के अनुसार, यह फिल्म करिश्मा और गोविंदा स्टारर 'शिकारी' है, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News