1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मास्क के लिए फंड जुटाने में आगे आए कार्तिक, अनन्या, सोनू सूद और जान्हवी कपूर

मास्क के लिए फंड जुटाने में आगे आए कार्तिक, अनन्या, सोनू सूद और जान्हवी कपूर

इस अभियान का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों और कोविड-19 के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दस लाख मास्क जुटाना है और इन्हें दान में देकर उन्हें लाभ पहुंचाना है। इसे 'मिशन : 1 मिलियन मास्क' का नाम दिया गया है।

मास्क फंड के लिए आगे आए सितारे- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANANYAPANDAY मास्क फंड के लिए आगे आए सितारे

मुंबई: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सोनू सूद, जान्हवी कपूर, अलाया एफ, सोहा अली खान, नेहा कक्कड़ और शान जैसे सितारें कोविड से प्रभावित मरीजों को सहायता देने के मद्देनजर एक ऑनलाइन फंडराइजर कैम्पेन के लिए साथ आए हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों और कोविड-19 के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दस लाख मास्क जुटाना है और इन्हें दान में देकर उन्हें लाभ पहुंचाना है। इसे 'मिशन : 1 मिलियन मास्क' का नाम दिया गया है।

इस पहल में ये सभी मशहूर हस्ती महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आगे आए हैं।

सुहाना खान ने रंग की वजह से उन्हें ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

सोनू ने इस पर कहा, "एक ऐसे अभियान में शामिल होने का अनुभव असाधारण है, जिसमें दस लाख मास्क दान में दिए जाएंगे। यह एक रिमांइडर है कि किस तरह से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस तरह के बेहतरीन प्रयासों को किया जाना समय की मांग है।"

इस अभियान को अंजाम देने के लिए स्टार्ट-अप एंटरप्राइज क्रिएटिव आइडिया ने गिव इंडिया सहित कई एनजीओ संग साझेदारी की है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News