A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के लिए फैंस के साथ किया डांस, देखें Video

कार्तिक आर्यन ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के लिए फैंस के साथ किया डांस, देखें Video

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल 2' वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।

kartik aaryan anshula kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के साथ कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की चैरिटी इनिशिएटिव फैनकाइंड के लिए फैंस के साथ डांस किया। उन्होंने अपनी फिल्म 'लव आज कल 2' के गाने 'ट्विस्ट' पर कदम थिरकाए। उनके साथ अंशुला भी नज़र आईं। 

कार्तिक ने शूटिंग के दौरान फैंस संग जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ रिलीज हो रही है पत्नी ताहिरा कश्यप की फिल्म

बता दें कि 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट सारा अली खान भी थीं। ये मूवी 14 फरवरी को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगे। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' (2011) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

Latest Bollywood News