कार्तिक आर्यन ने परिवार के साथ मनाया बर्थ डे, शेयर की तस्वीरें
कार्तिक आर्यन ने अपना 29वां जन्मदिन फैमिली के साथ मनाया है। कार्तिक ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आपको बता दें कार्तिक आर्यन कल ही 'दोस्ताना 2' के पहले शेड्यूल को खत्म करके मुंबई आए हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कार्तिक की फिल्मों की बात करें तो 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके बाद कार्तिक भूल भूलैया 2, आज कल में नजर आने वाले हैं।