A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: कार्तिक आर्यन ने धोखे से शेव कर ली दाढ़ी, कहा- मम्मी सही खेल गई...

Watch: कार्तिक आर्यन ने धोखे से शेव कर ली दाढ़ी, कहा- मम्मी सही खेल गई...

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KARTIKAARYAN कार्तिक आर्यन ने मम्मी की वजह से शेव कर ली दाढ़ी !

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके दाढ़ी वाले लुक ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन अब वो गलती से नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इसका पूरा क्रेडिट उनकी मां को जाता है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में कार्तिक कैमरे के सामने बैठकर वीडियो बना रहे हैं, लेकिन अचानक उनकी मां उनसे सामान मांगने लगती हैं। पहले तो गमला मांगती हैं, फिर साड़ी और इसके बाद गाड़ी.. लेकिन कार्तिक गाड़ी की बजाए दाढ़ी सुन लेते हैं और उसे शेव कर देते हैं। बाद में मां कहती है कि मैंने दाढ़ी नहीं, बल्कि गाड़ी बोला था। इस पर कार्तिक का रिएक्शन देखने लायक होता है। 

कार्तिक के इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सभी को उनका ये आइडिया बहुत अच्छा लगा। इससे पहले उन्होंने अपने लुक की फोटो शेयर कर फैंस से उनकी राय पूछी थी। 

फिल्मों की बात करें तो कार्तिक 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर और 'भूल भुलैया 2' में कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News