A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को बताया 'जीनियस', एक्टर ने 'कोकी पूछेगा' को लेकर किया था फनी कमेंट

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को बताया 'जीनियस', एक्टर ने 'कोकी पूछेगा' को लेकर किया था फनी कमेंट

करण जौहर हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव हुए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कई फनी कमेंट किए।

kartik aaryan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के लाइव सेशन में किया कमेंट

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक करण जौहर हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से कनेक्ट हुए। फैंस संग उनकी बातचीत के दौरान एक्टर कार्तिक आर्यन ने मजेदार कमेंट किया। कार्तिक ने अपने डिजिटल शो 'कोकी पूछेगा' से संबंधित सवाल पूछा तो करण ने भी शानदार जवाब दिया, जिस पर फैंस भी सहमत हैं।

कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के लाइव सेशन में कमेंट किया, 'करण प्लीज लोगों को बता दो कि तुम कोकी पूछेगा का पेड प्रमोशन नहीं कर रहे हो।' 

इस पर करण ने भी हंसते हुए कहा कि 'नहीं, मैं कोकी पूछेगा का पेड प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। मैं पेड प्रमोशन नहीं करता हूं और मैं सच में ऐसा सोचता हूं कि कार्तिक खुद समझदार हैं कि वो क्या कर रहे हैं। मैंने इसलिए कहा, क्योंकि मैं ऐसा मानता हूं।'

कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के दौरान 'कोकी पूछेगा' शो कर रहे हैं। इसमें वो कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइनर्स से बातचीत करते हैं। अब तक इसके कई एपिसोड आ चुके हैं, जो कार्तिक के यूट्यूब चैनल पर हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगे। इसमें जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। जाह्नवी और कार्तिक पहली बार साथ में काम करते दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News