1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में संजीव कुमार के रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन?

'पति पत्नी और वो' के रीमेक में संजीव कुमार के रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन?

कार्तिक आर्यन ,संजीव कुमार की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आ सकते हैं।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kartik Aaryan

'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन को कई फिल्में मिल रही हैं। उनके पास कृति सैनन के साथ 'लुका-छिपी' है। साथ ही 'लव आज कल 2' में भी उनके होने की खबरें आ रही हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो वह 1978 की संजीव कुमार की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में भी नजर आएंगे। वह संजीव कुनार के रोल में नजर आएंगे।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक को संजीव कुमार और विद्या सिन्हा स्टारर 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के लिए चुना गया है। इसके पहले प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा ने मिरर से कहा था- ''हम बीआर चोपड़ा की 1978 की फिल्म पती पत्नी और वो के रीमेक की बात कर रहे थे।'' उनके भाई अभय ने भी मिरर से कहा था- ''हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास फिल्मों की लाइब्रेरी है। अगर आपके पास पुरानी कहानियों को कहने का नया तरीका है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।''

फिल्म में कार्तिक के होने के बारे में इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने मिरर से कहा- ''कार्तिक को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वह इस फिल्म के रीमेक का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। आज के ऑडियंस को लुभाने के लिए कहानी में थोड़ा परिवर्तन किया जाएगा। तैयारी शुरू हो गई है। टीम फरवरी में मुंबई में शूटिंग शुरू करेगी।''

Also Read:

'जब वी मेट' के एक्टर किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन

Uri: The Surgical Strike Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की फिल्म की शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

The Accidental Prime Minister Box Office Collection Day 1: अनुपम खेर की फिल्म की औसत शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने

 

Latest Bollywood News