A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो में गए 'आज कल' के प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस, फोटोज वायरल

कार्तिक आर्यन अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो में गए 'आज कल' के प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस, फोटोज वायरल

कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'आज कल' के प्रोड्यूसर दिनेश विजन से मिलने के लिए ऑटो में गए।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक ऑर्यन हुए ऑटो में सवार

अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 'पति पत्नी और वो' के बाद अब जल्द ही कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूसर कर रहे हैं। बीती रात कार्तिक आर्यन दिनेश विजन के ऑफिस अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो में सवार होकर गए।

कार्तिक आर्यन ऑटो में सवार होकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने ब्लू और व्हाइट कलर की स्ट्राइप्स वाली स्वेटशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम पहनी हुई थी। 

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

आज कल की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। यह दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। 

Latest Bollywood News