A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन अपने नए हेयर स्टाइल को चाहते हैं 'पेटेंट' कराना

कार्तिक आर्यन अपने नए हेयर स्टाइल को चाहते हैं 'पेटेंट' कराना

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयर स्टाइल की तस्वीर शेयर की है। वह अपना ये हेयरस्टाइल पेटेंट कराना चाहते हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने लुक्स और अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने हेयर स्टाइल के लिए भी फेमस हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह अपने नई हेयर स्टाइल को दिखाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जरा पता करो ये लुक पेटेंट होगा।"

कार्तिक के पोस्ट ने उनके फैंस ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, "बालों का राजा।" एक अन्य ने लिखा, बालों और मोनोलॉग का राजा।" एक और यूजर ने लिखा- किसी के पास आपसे बेहतर बाल नहीं हैं।"

लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह परिवार के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आखिरी बार सारा अली खान के साथ लव आज कल में नजर आए थे। अब वह 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News