A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' के सेट पर तब्बू का स्वागत किया

कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' के सेट पर तब्बू का स्वागत किया

सोमवार को फिल्म के मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन ने उनके लिए एक वेलकम नोट पोस्ट किया। 

tabu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' के सेट पर तब्बू का स्वागत किया  

मुंबई: अभिनेत्री तब्बू आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सेट पर अन्य कलाकारों के साथ जुड़ गई हैं। सोमवार को फिल्म के मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन ने उनके लिए एक वेलकम नोट पोस्ट किया। अपने पोस्ट में, कार्तिक, सह-कलाकार कियारा आडवाणी और निर्देशक अनीज बज्मी ने तब्बू के साथ एक फोटो पोस्ट किया, जो बबल शील्ड के पीछे बैठी हैं।

अभिनेता ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "वेलकम बैक तब्बूूतीफुल जी। लेकिन उन्होंने बबल से बाहर आने से इनकार कर दिया, वह शूट के लिए अपना पोर्टेबल जेड प्लस प्लस बायो बबल लेकर आई हैं।"

महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हुई। बाद में तब्बू ने कोरोना मामलों के कारण सेट पर आने से मना कर दिया था। हालांकि, चीजों के पटरी पर आने के बाद, पूरी कास्ट वापस काम पर आ गई है।

Latest Bollywood News