A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और अर्जुन कपूर से कॉम्पिटिशन पर बोले कार्तिक आर्यन

वरुण धवन और अर्जुन कपूर से कॉम्पिटिशन पर बोले कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में वरुण धवन और अर्जुन कपूर से कॉम्पिटिशन पर बात की।

kartik aaryan interview- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी फिल्ममेकर की पहली पसंद बने हुए हैं। कार्तिक इन दिनों फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में कार्तिक से वरुण धवन, आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर के साथ कॉम्पिटिशन को लेकर पूछा गया।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा- उनमें वरुण धवन, आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर के साथ कॉम्पिटिशन की कोई भावना नहीं है। कार्तिक ने कहा- वरुण, अर्जुन और आयुष्मान की जर्नी मुझसे काफी अलग है। लेकिन हम सभी में एक चीज कॉमन है। वो हार्ड वर्क है। 

कार्तिक ने कहा- हम सभी अपनी तरह की फिल्में कर रहे हैं। हम सभी हार्ड वर्क में विश्वास करते हैं। ये ही एक चीज है जो हम सभी को जोड़कर रखती है। हमारा काम एक-दूसरे को प्रोत्साहित करता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'दोस्ताना 2' और 'भूल भूलैया 2' में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News