1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कारवां' की कहानी मेरे दिल के करीब : निर्देशक

'कारवां' की कहानी मेरे दिल के करीब : निर्देशक

राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता इरफान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'कारवां' के निर्देशक आकर्ष खुराना का कहना है कि उन्होंने चार साल पहले कहानी लिखी थी और यह उनके दिल के बहुत करीब है। 

कारवां- India TV Hindi
Image Source : PTI कारवां

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता इरफान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'कारवां' के निर्देशक आकर्ष खुराना का कहना है कि उन्होंने चार साल पहले कहानी लिखी थी और यह उनके दिल के बहुत करीब है। आकर्ष ने कहा, "यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने इस विचार को तीन मुख्य पात्रों के साथ एक कहानी में विकसित किया। यह काफी दिलचस्प प्रक्रिया थी। चूंकि, हमने चार साल पहले कहानी का पहला मसौदा पूरा किया था, इसलिए हमने उन्हें प्रासंगिक रखने के लिए समय के साथ किरदारों को अपडेट किया। हमारे संवाद लेखक हुसैन दलाल ने अच्छा काम किया है।"

'कारवां' की कहानी अविनाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता का गलत शव प्राप्त कर उसकी असलियत का पता लगाने निकल जाता है और अपनी यात्रा के दौरान वह लोगों से मिलता है और उन स्थितियों को सामना करना पड़ता है, जो उसकी जिंदगी बदल देती हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News