मुंबई: हाल ही में कटरीना कैफ ने यह कन्फर्म किया है कि वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी में इन्वाइटेड हैं। अब खबर आई है कि कटरीना इस पार्टी में अपने खास दोस्त और भारत के को-स्टार सलमान खान के साथ पहुंच सकती हैं। बता दें, आज दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में हो रही है, यह पार्टी रणवीर के माता-पिता की तरफ से उनके रिलेटिव्स के लिए रखी गई है। इस रिसेप्शन में सिर्फ परिवार के लोग और रिश्तेदार ही पहुंचे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए दोनों ने 1 दिसंबर को पार्टी रखी है। वो पार्टी दीपिका और रणवीर के लिए होगी।
हाल ही में मनीषा कोईराला ने रिसेप्शन का कार्ड शेयर करके यह कन्फर्म किया था कि सेलिब्रिटीज के लिए यह रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को रात 9 बजे से है। दीप-वीर का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के इसी हयात होटेल में होगा, जहां आज रिसेप्शन हो रहा है।
आज के रिसेप्शन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। वाइट और गोल्डन ड्रेस में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
Deepika Padukone-Ranveer Singh reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh reception Image Source : yogen shahDeepika Padukone-Ranveer Singh reception