A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैंप पर उतरी सलमान-कटरीना की जोड़ी, टिकीं रह गई सबकी निगाहें, देखें वीडियो और तस्वीरें

रैंप पर उतरी सलमान-कटरीना की जोड़ी, टिकीं रह गई सबकी निगाहें, देखें वीडियो और तस्वीरें

कटरीना कैफ एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह साइन किया गया है।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह साइन किया गया है। इसी बीच अब ये दोनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखरते हुए नजर आए। जैसे ही सलमान और कैट रैंप पर पहुंचे तो चारों ओर तालियों और सीटियों की गड़गड़हाट सुनाई देने लगी। मनीष मल्होत्रा के इस शो के दौरान कटरीना ब्राइडल में नजर आईं। वहीं दूसरी ओर ब्लैक शेरवानी पहने सलमान खान भी किसी नवाब से कम नहीं लग रहे थे।

कैट ने यहां भूरे रंग का लहंगा पहना था, जिस पर सिल्वर काम हो रखा था। इस कलेक्शन की थीम इंडो पार्शियन एरा थी, जो सलमान और कटरीना के लुक में साफ दिखाई दे रही थी। वहीं दूसरी ओर मनीष मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों ही सितारों की जमकर तारीफें कीं।

अब सलमान और कटरीना के इस रैंप वॉक की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दबंग खान ने 'भारत' में कैट का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, "एक सुंदर और सुशील लड़की जिसका नाम है कटरीना कैफ.., स्वागत है आपका 'भारत' की जिंदगी में।"

Latest Bollywood News