A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने घर पर सेलिब्रेट किया जन्मदिन, शेयर की तस्वीर

कटरीना कैफ ने घर पर सेलिब्रेट किया जन्मदिन, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया है।

katrina kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KATRINAKAIF कटरीना कैफ बर्थडे सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। कटरीना ने घर पर ही बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कटरीना कैफ ने तीन केक काटते हुए तस्वीर शेयर की है। कटरीना मुस्कुराहते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बर्थडे विशेज के लिए शुक्रिया।

कटरीना के दोसत सलमान खान ने उनके साथ टाइगर जिंदा है की एक फोटो शेयर करके बर्थडे विश किया। सलमान ने कटरीना की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे कटरीना कैफ।

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें कैटरीना छत पर मुस्कुराते  हुए अपनी बाहें फैलाएं नजर आ रही हैं। इसके साथ विक्की ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे कैटरीना।

कटरीना को दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने  सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी।

Latest Bollywood News