A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार संग बनेगी कटरीना कैफ की जोड़ी?

क्या रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार संग बनेगी कटरीना कैफ की जोड़ी?

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह और अजय देवगन भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

 Akshay Kumar, Katrina Kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM  Akshay Kumar, Katrina Kaif

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह और अजय देवगन भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके लिए कई हीरोइनों का नाम सामने आ रहा है। खबरें आ रही थीं कि कटरीना कैफ फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि जल्द कटरीना की जगह जैकलीन फर्नांडिस का नाम आने लगा था। 

अक्षय और जैकलीन ने फिल्म 'ब्रदर्स' में पति-पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। वहीं, अक्षय और कटरीना ने साथ में 'नमस्ते लंदन', 'हमको दीवाना कर गए', 'वेलकम', 'दे दना दन' और 'सिंह इज़ किंग' में काम किया है।

टाइम्स नाउ की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अक्षय फिल्म में कटरीना के साथ काम करना चाहते हैं। रोहित ने कटरीना को अप्रोच भी किया है, लेकिन यह नहीं पता चल सका है कि उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा है या ना।

अक्षय की फिल्म 'केसरी' हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा अक्षय 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' में भी नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News