1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लीबिया के तानाशाह गद्दाफी के साथ कैटरीना कैफ की फोटो हुई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

लीबिया के तानाशाह गद्दाफी के साथ कैटरीना कैफ की फोटो हुई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

फैन कल्ब द्वारा शेयर की गई इस फोटो में कैटरीना के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, मॉडल अदिति गोवित्रिकर, आंचल कुमार और शमिता सिंघा भी नज़र आ रही है।

muammar gaddafi- India TV Hindi
muammar gaddafi

नई दिल्ली: हाल ही में कैटरीना कैफ ने अनुराग बसु द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस के लिए मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी है। इसके अलावा वह लीबिया के तानाशाह मुआम्‍मर गद्दाफी के साथ वायरल हुई अपनी फोटो के लिए भी काफी चर्चा में बनी हुई है। यह 15 साल पुरानी फोटो है जिसे Twitter पर सोमवार को एक फैन कल्ब द्वारा पोस्ट किया गया था। इस फोटो में कैटरीना कैफ का एक अलग अंदाज़ उनके दर्शकों को देखने को मिला।

फैन कल्ब द्वारा शेयर की गई इस फोटो में कैटरीना के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, मॉडल अदिति गोवित्रिकर, आंचल कुमार और शमिता सिंघा भी नज़र आ रही है। इस फोटो में कैटरीना सिर्फ 18 साल की है। मॉडल शमिता सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा:- '15 साल पहले जब हम एक फैशन शो के लिए लीबिया गए तब हमें वहां गद्दाफी से मिलने का मौका मिला। लड़कियों क्या आपको यह ट्रिप याद है।'

20 अक्टूबर 2011 को एक संदिग्ध सैन्य हमले में गद्दाफी मारे गए थे। उन्होनें करीब 42 साल तक लीबिया पर राज किया था। वायरल की गई यह तस्वीर कैटरीना के मॉडलिंग के दिनों की बताई जा रही है। क्योंकि उस समय कैटरीना ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्मों में आने से पहले कैटरीना किंगफिशर के कैलेंडर के साथ लंदन फैशन वीक और इंडिया फैशन वीक में भी नजर आ चुकी है। अभी कैटरीना, रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। यह फिल्म पूरे देशभर में 14 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News