1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर जिंदा है' की बेहतरीन कमाई पर जानिए क्या बोलीं कैटरीना कैफ

'टाइगर जिंदा है' की बेहतरीन कमाई पर जानिए क्या बोलीं कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म को दर्शकों को समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हुई।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म को दर्शकों को समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हुई। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना को 5 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखा गया। कैट का कहना है कि फिल्म ने पूरी टीम को दिल में सहेज कर रखी जाने वाली यादें दी हैं। यह फिल्म दोनों कलाकारों की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है।

अली अब्बास जफर निर्देशित और यशराज फिल्म्स निर्मित 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इस बारे में कैटरीना ने कहा, "'टाइगर जिंदा है' ने हम सभी को संजो कर रखी जाने वाली बेहतरीन यादें दी हैं। यह सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म, अली की सबसे बड़ी फिल्म और मेरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एक टीम के रूप में हम बेहद खुश हैं कि फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

फिल्म में कैटरीना जासूस जोया के किरदार में हैं और इसमें उन्होंने कई एक्शन दृश्य किए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है, जिसकी वह हकदार है। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल हैं।

Latest Bollywood News