A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने कॉपी किया DDLJ का आइकॉनिक पोज, क्या आपने देखा 'पलट' वाला मोमेंट?

कैटरीना कैफ ने कॉपी किया DDLJ का आइकॉनिक पोज, क्या आपने देखा 'पलट' वाला मोमेंट?

कैटरीना कैफ बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में नज़र आएंगी। कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Katrina Kaif

मुंबई: किसी के भी 'पलट' कहने पर अभिनेत्री कटरीना कैफ की प्रतिक्रिया काफी प्यारी होती है। कैट ने शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के आइकॉनिक पोज को कॉपी किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर डाली है, जिसमें वह एक बेंच पर बैठी नजर आ रही हैं। हाई वेस्टेड फेडेड ब्लू जींस और सफेद व काली धारियों वाली क्रॉप टॉप पहने कटरीना पीछे की ओर आधी घुमी हुई नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के लिए ऋतिक रोशन ने कर दी हां, 'सीता' का रोल निभा सकती हैं दीपिका पादुकोण!

तस्वीर के कैप्शन में कटरीना ने लिखा है, "जब कोई कहता है 'पलट'।"

वहीं काम की बात करें तो कटरीना रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। 

'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आएंगे।

इसके पहले वह सलमान खान के साथ 'भारत' में नज़र आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Related Video