1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए इस बार कान फिल्मोत्सव में शिरकत नहीं करेंगी कैटरीना कैफ

...तो इसलिए इस बार कान फिल्मोत्सव में शिरकत नहीं करेंगी कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ ने पिछले साल कान फिल्मोत्सव में पहली बार शिरकत की थी। लेकिन इस बार वह इसमें नहीं दिखने वालीं।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ ने पिछले साल कान फिल्मोत्सव में पहली बार शिरकत की थी। लेकिन इस बार वह इसमें नहीं दिखने वालीं। कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि पिछले साल कान फिल्मोत्सव में पहली बार शिरकत करने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्मों से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण इस साल प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में हिस्सा नहीं लेंगी। पिछले साल कान के रेड कार्पेट पर खूबसूरत स्कारलेट गाउन पहनकर उतरी अभिनेत्री के लुक की काफी सराहना की गई थी।

इसे भी पढ़े:- कैटरीना और सिद्धार्थ को ऐसे किरदार में पहले नहीं देखा होगा आपने

‘फितूर’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा, “कान किसी भी कलाकार के लिए एक शानदार मंच है और मैंने पिछले साल इस अनुभव का काफी आनंद उठाया था। इस साल भी ब्रांड लॉरियल ने मुझे कान में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन मुझे पहले से तय प्रतिबद्धताओं के कारण इसे खेद के साथ ठुकराना पड़ा।“

कैटरीना ने एक बयान में कहा कि, वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले लॉरियल पेरिस के एंबेसेडरों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं और अगले साल समारोह में शिरकत करने की उम्मीद करती हैं। कान फिल्मोत्सव का आयोजन 11 से 21 मई के बीच होगा। ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर इस साल समारोह में लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कैट ने हाल में अपनी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ की शूटिंग पूरी की है और इस समय वह अपनी दूसरी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News