केजीएफ स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि इससे पहले इस सेलेब्रिटी कपल की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है।
KGF Star Yash Wife Radhika Pandit Blessed with Second Child
केजीएफ स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि इससे पहले इस सेलेब्रिटी कपल की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है। आयरा का जन्म 2 दिसंबर 2018 को हुआ था। जैसा कि आपको पता है यश कन्नड़ फिल्मों सपरस्टार हैं और कन्नड़ इंडस्ट्री में यश-राधिका को पॉवर कपल कहा जाता है।
बता दें कि यश ने हाल ही में दिवाली पर आयरा के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बेटी आयरा और पत्नी के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो में यश अपने फैंस को भी दिवाली की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी का भी वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, यह हमारी पहली दीपावली है। इससे ज्यादा स्पेशल और कुछ नहीं हो सकता है।