A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किम शर्मा और लिएंडर पेस की गोवा की फोटोज वायरल होने के बाद एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का आया रिएक्शन

किम शर्मा और लिएंडर पेस की गोवा की फोटोज वायरल होने के बाद एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का आया रिएक्शन

किम शर्मा और लिएंडर पेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं। वो इस समय गोवा में हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

kim sharma and leander paes affair harshvardhan rane reaction latest news in hindi - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: POUSADABYTHEBEACHGOA किम शर्मा और लिएंडर पेस की गोवा की फोटोज वायरल होने के बाद एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का आया ऐसा रिएक्शन

'मोहब्बतें' फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। गोवा से उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों फोटो में एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं। इनके बीच अच्छी कैमेस्ट्री दिख रही है। इससे इनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। अब इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन सामने आया है। 

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ईटाइम्स से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और बेहतर यही रहेगा कि दोनों खुद इस बात को कंफर्म करें। हालांकि अगर इस बात में सच्चाई है तो दोनों इस समय हॉट कपल हैं। 

Bollywood PHOTOS: राखी सावंत, नुसरत भरूचा, किम शर्मा समेत ये सेलेब्स हुए आज मुंबई में स्पॉट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किम और हर्षवर्धन के अफेयर की खबरें साल 2018 में आई थीं। दोनों ने करीब 2 साल कर एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। इसकी वजह क्या थी, ये कभी सामने नहीं आया। 

किम ने अली पुंजानी से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में उनका तलाक हो गया था। बताया जाता है कि किम ने हर्षवर्धन से पहले अर्जुन खन्ना को डेट किया था, जोकि फैशन डिजाइनर हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो किम 'मोहब्बतें', 'डर' और 'फिदा' जैसी मूवीज में नज़र आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News