1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Twitter पर शुरू हुई सबसे लंबी #filmigaaneAntakshri, बड़ा सवाल क्‍या बन सकेगा रिकॉर्ड?

Twitter पर शुरू हुई सबसे लंबी #filmigaaneAntakshri, बड़ा सवाल क्‍या बन सकेगा रिकॉर्ड?

#filmigaaneAntakshri डिजिटल के सबसे बड़े कैंपेन में से एक बताया जा रहा है। यह कैंपेन सोमवार सुबह 10 बजे से शुरु हुआ है और अगले सात दिनों तक चलेगा। यानी कि 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2016 तक लगातार चौबीसों घंटें चलेगा। यह इसलिए यूनिक नहीं है..

khabar india tv- India TV Hindi
Image Source : KHABAR INDIA TV antakshri

नई दिल्‍ली: अगर आपको फिल्‍मी गाने का शौक है और आप अंताक्षरी खेलने का शौक रखते हैं तो Twitter पर शेमारु इंटरटेनमेंट आपको दे रहा है बेहतरीन मौका,जहां आप  #filmigaaneAntakshri हैशटैग के साथ डिजिटल मीडिया पर चलने वाले इस सबसे बड़े अभियान का हिस्‍सा बन सकते हैं। शेमारु इंटरटेनमेंट ने khabarindiatv.com से बात करते हुए बताया है कि पहले दिन इस अंताक्षरी में 40 हजार tweet और लगभग 50M इम्‍प्रेशन मिले हैं।

शेमारु पुराने हिन्दी गानों और यूट्यूब पर वीडियो को देखने के लिए सबसे पसंदीदा जरिया है। लेकिन अब इसे फोन पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। शेमारु के 'फिल्मीगाने' के नाम से अपना एक ऐप लांच किया है जिसके इस्तेमाल से आप कभी भी पुराने हिन्दी गानों का मजा उठा सकते हैं। यह ऐप  ऐंड्रायड और आई फोन के लिए है।

अपनी ऐप की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए 'फिल्मीगाने' ने ट्विटर पर यह अंताक्षरी का खेल शुरु किया है। जो कि अब तक का सबसे लंबा चलने वाला खेल है। इसे सिंगर अमित कुमार ने शुरु किया जो कि किशोर कुमार के बेटे है। यह अंताक्षरी अमित कुमार ने अपने पिता का नाम लेते हुए M अक्षर के साथ शुरु की है जिस पर लगातार Tweet आ रहे हैं।

Image Source : khabar india tvantakshri

#filmigaaneAntakshri   डिजिटल का बड़ा अभियान, 168 घंटे नॉनस्‍टाप
#filmigaaneAntakshri  डिजिटल के सबसे बड़े कैंपेन में से एक बताया जा रहा है। यह कैंपेन सोमवार सुबह 10 बजे से शुरु हुआ है और अगले सात दिनों तक चलेगा। यानी कि 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2016 तक लगातार चौबीसों घंटें चलेगा। यह इसलिए यूनिक नहीं है कि यह 168 घंटे लगातार चलेगा।

आखिर क्‍यों हैं खास
Twitter पर इस अभियान को लोकप्रियता मिल रही है। सबसे खास बात यह है कि इसे खेलते समय आपको दिए गए अक्षर के पहले शब्‍द से साल 2000 के पहले के गीतों के बोल शेयर करना है।

कैसे खेलें
रेट्रो एरा के गीत शेयर करते समय आपको उन गीतों के मुखड़े के बोल Twitter पर #filmigaaneAntakshri हैशटैग के साथ शेयर करना है।अगर यह अभियान लगातार 7 दिन 24 घंटे सफल रहता यह अपने आप में एक रिकार्ड हो सकता है जिसे लिम्‍का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया जा सकता है।

अंताक्षरी खेलिए और जीतिए ईनाम
#filmigaaneAntakshri में भाग लेने वाले लोगों के लिए अगले सात दिन ईनाम जीतने के भरपूर अवसर है। पहले दिन 315 लोगों को ईनामी वाउचर्स दिए गए।

इस कैंपेन में रोजाना 2000 से ज्यादा वाउचर्स और दो लाख रुपए विजताओं को इन 7 दिनों के अंदर दिए जाएंगे। इस कैंपेन में सबसे सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विजेता को 10 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। रुपए का। यह इनाम रकम ही दी जाएगी जो इस कैंपेन में सबसे ज्यादा भाग लेगा।

Latest Bollywood News